जल संचय-जन भागीदारी अभियान कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की बैठक आयोजित।

SHARE:

जल संचय-जन भागीदारी अभियान कर्मभूमि से

मातृभूमि अभियान की बैठक आयोजित।
सीएसआर के माध्यम से होंगे जल संरक्षण व संरचनाओं का निर्माण।

पाली।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में आज सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जल संचय-जन भागीदारी अभियान “कर्मभूमि से मातृभूमि“ अभियान की बैठक आयोजित हुयी।
बैठक में जिला कलक्टर ने जल संरक्षण व जल संरचनाओं के निर्माण के लिये इससे सम्बध भामाशाहों व समन्वय संयोजन वाले विभागों के साथ बैठक मे चर्चा कर जल के महत्व आगामी दिनों में महत्व को देखते हुये व पर्यावरण प्रकृति के लिये महत्वपूर्ण अभियान को सभी से सफल बनाने का आहा्न किया। इस अवसर पर विधायक जोधपुर-शहर अतुल भंसाली भी मौजूद रहे उन्होंने भी अपने विचार व सुझावों को रखा।
बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “कैच द रैन“ थीम पर जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान वर्ष 2019 से प्रारम्भ किया गया। प्रत्येक वर्ष जल शक्ति अभियान के लिये पृथक-पृथक थीम रखी गई, वर्ष 2025 में जल शक्ति अभियान के लिये “जल संचय जन भागीदारी जन जागरूकता की ओर थीम रखी गई।इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा दिनांक 15जनवरी 25 को “कर्मभूमि से मातृभूमि“ अभियान का जयपुर में शुभांरभ किया गया था।
जिसमें “कर्मभूमि से मातृभूमि“ के अन्तर्गत राजस्थान राज्य में कुल 45000 रिजार्च / जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण आगामी 04 वर्षों में भामाशाहों, प्रवासी राजस्थानियों के माध्यम से, काउड फण्डिंग द्वारा व कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी निधि सीएसआर फंड के तहत किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि ये अभियान कर्मभूमि से मातृभूमि“ (जल संचय जन भागीदारी) अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री, राजस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिये राज्य में रिजार्च / जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण सामाजिक जिम्मेदारी निधि सीएसआर फंड द्वारा कराये जाने की बजट घोषणा में है।
इसी क्रम में आज पाली जिले में भी वर्षा से पूर्व रिचार्ज / जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण में सहयोग से किया जायेगा। जिसे लेकर जिला कलक्टर ने आज विभिन्न भामाशाहों , प्रवासी राजस्थानियों के माध्यम से जिले के सभी ब्लाक में लगभग एक हजार कार्य करवाया जाना प्रस्तावित है इसमें पाली जिले के सभी ब्लाक शामिल है। जिला कलक्टर ने इसके लिये सभी अधिकारियों व विभागों को आवश्यक दिशा निर्दैश दिये। बैठक में मुख्य रूप से एसीईओ जिला परिषद महेन्द्र मेहता व भूजल विभाग ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
*अभियान के उदेश्य* –
जल संरक्षण और संचयन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना।
जल स्रोतों की स्थिरता और पुनर्निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना। वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना और जल संकट से निपटने के लिए उपायों को लागू करना।
ग्रामीण और शहरी समुदायों में जल उपयोग की दक्षता बढ़ाना।
जल संरक्षण में जन भागीदारी सुनिश्चित करना और स्थानीय लोगों को सक्रिय रूप से शामिल करना।
जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट की गंभीरता को कम करना।
अकार्यशील हैंडपंप, सूखे कुएं और नलकूप के माध्यम से भूजल पुनर्भरण ळतवनदकूंजमत त्मबींतहम) को बढ़ावा देना।व्यर्थ बहने वाले वर्षा जल को रिचार्ज शाफ्ट के माध्यम से भूजल पुनर्भरण ।

*अभियान के लाभ*
गिरते भूजल स्तर को रोकना।
व्यर्थ बहने वाले वर्षा जल का संग्रहण, पुनर्भरण एवं संरक्षण करना।
जलभूत (एक्यूफर) की उत्पादकता को बढ़ाना।मृदा अपरदन को कम करना।
बाढ़ । सूखे के खतरें के प्रभाव को कम करना।विभिन्न उपयोग हेतु भविष्य के लिए भूजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना।आमजन का जल के प्रति व्यवहार में परिवर्तन लाना।वर्षा जल की प्रत्येक बंद का सदुपयोग करना।

*कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियाँ*
नोडल विभागः भूजल विभाग उक्त योजना का नोडल विभाग है, और इसकी प्रभावी मोनिटरिंग व क्रियान्वयन के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
तकनीकी जानकारीः भूजल विभाग द्वारा योजना से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि सही तरीके से योजना का क्रियान्वयन हो सके।
राज्यहित में योगदानः राज्य के भामाशाहों और प्रवासी राजस्थानियों ने समय-समय पर सामाजिक सरोकारों के लिए राज्यहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और यह अभियान भी उसी दिशा में है।रिचार्ज शाफ्ट निर्माणः “कर्मभूमि से मातृभूमि“ अभियान के अंतर्गत राज्य में लगभग 45,000 रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।फंडिंग स्रोतः इन रिचार्ज शाफ्टों का निर्माण भामाशाहों, प्रवासी राजस्थानियों और कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी निधि (ब्ैत् निदक) के माध्यम से क्राउड फंडिंग द्वारा किया जाएगा।

ग्राम पंचायतों का योगदानः प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा, जो जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के प्रयासों में मदद करेंगे।स्थल चयनः रिचार्ज शाफ्टों के निर्माण के लिए स्थान चयन ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा, और यह चयन म्- पंचायत की मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा।
अभियान के ग्राम पंचायतों में रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं निर्माण हेतु स्थल चयन :
अकार्यशील/नकारा बोरवेल/हैंडपम्प/नलकूप का चिन्हित करनाः
प्रत्येक ग्राम पंचायत में 02 अकार्यशील या नकारा बोरवेल, हैंडपम्प, या नलकूप का स्थान चिन्हित किया जाएगा।
इन चिन्हित स्थानों के माध्यम से व्यर्थ बहने वाले वर्षा जल को भूजल पुनर्भरण हेतु उपयोग में लिया जाएगा।वर्षा जल एकत्रित होने वाले स्थानों का चिन्हीकरणः
प्रत्येक ग्राम पंचायत में 02 रिचार्ज शाफ्ट के लिए स्थान चिन्हित किए जाएंगे, जहाँ अतिरिक्त स्वच्छ सतही या वर्षा जल एकत्रित होता हो।
इन स्थानों से रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं के निर्माण द्वारा सतह पर एकत्रित स्वच्छ वर्षा जल को भूजल पुनर्भरण हेतु उपयोग किया जाएगा।
*पुनर्भरण संरचनाओं के प्रकार*
शाफ्ट द्वारा भूजल पुनर्भरण सूखे एवं अकार्यशील कुओं द्वारा भूजल पुनर्भरण
सूखे एवं अकार्यशील हैंडपंपों द्वारा भूजल पुनर्भरण
सूखे एवं अकार्यशील ट्यूबवेल द्वारा भूजल पुनर्भरण
गांव के तालाबों द्वारा शाफ्ट माध्यम से भूजल पुनर्भरण पुनर्भरण
*ये रहे मौजूद*
साथ ही इस अवसर पर आईएफएस पी बाला मुरूगन , सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी , यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना ,नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, जल संसाधन विभाग नन्दकिशोर बालोटिया, पीएचईडी के मनीष माथुर , भूजल विभाग के जगदीश डांगी , उधोग केन्द्र महाप्रबन्धक अब्दुल रज्जाक ,रीको के प्रवीण गुप्ता , प्रदूषण मंडल आर ओ अमित सोनी ,वाटर शेड आदि सभी विभागों के अधिकारी सहित प्रबंधक सैलो गु्रप फालना शम्भुसिंह,अध्यक्ष बीजेएस अमरचन्द धनश्री , प्रबंधक महाराजा श्री उम्मेद मिल्स पाली मुन्नासिंह, अशोक लोढा, अध्यक्ष एस.पी. चौपडा सचिव सीईटीपी ,अध्यक्ष राज हैण्ड प्रोसेस एसो. एवं राज टेक्सटाईल्स प्रोसेस एसो. विनय बम्ब, अध्यक्ष फालना उद्योग मण्डल बहादुर सिंह खालसा , अध्यक्ष वेस्टजोन ग्रेनाइट एसो. नेमीचन्द्र चौपडा, प्रांजुल फैशन गोगड टेक्सटाईल उद्योग पाली, तेजपाल जैन अध्यक्ष, नवीन मेहता सचिव, महावीर इन्टरनेशनल पाली आदि मौजूद रहे।
——

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment