पानी,बिजली व्यवस्था व सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में कोताही नहीं बरते:कलक्टर

SHARE:

जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने ली बैठक, पानी, बिजली व्यवस्था व सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश*

पाली, 19 मई। जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में उन्होंने बजट घोषणाओं भूखंड आवटन के बारे में व सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निस्तारण करने के लिये कहा साथ ही राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फलैगशिप योजनाओं की समीक्षा के लिये आवश्यक निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग को आरएमआरएस की मीटींग के लिये, बाजार से सडे़ गले खाद्य सामग्री पर कार्रवाई, मावे के सैम्पल लेने, आगामी मानसून के लिये आवश्यक प्रबन्ध, मानसून बाढ़ बचाव व हीटवेव के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

साथ ही उन्होंनें पंचायत से ईरीगेशन को हस्तान्तिरत होने वाले बांधों के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग से बिजली की आपूर्ति व प्रधानमंत्री सौर ग्राम कनेक्शन की जानकारी ली। साथ ही पीएचईडी से पेयजल आपूर्ति व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, नगर निगम, यूआईटी, बांगड चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, कृषि उपज मंडी, डेयरी विभाग दूध दी आपूर्ति व बिक्री की जानकारी ली व पशुपालन में बकाया भूखंड आवंटन कार्रवाई, रसद विभाग में एनएफएसए के बारे में, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं व कामों की प्रगति, जल शक्ति केन्द्र, कर्मयोगी एप के बारे में, आने वाले दिनों में मानसून के लिये पौधारोपण की योजना के बारे में, रात्रि चौपाल, पंच गौरव, मनरेगा कामों, डीएमएफटी में बकाया एफएस, टीएस आदि के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी पंवार, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment