तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत व जोराराम कुमावत ने लिया भाग।
पाली।
आज जिले में रविवार को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शौर्य एवं पराक्रम से पाकिस्तान को परास्त करने पर भारतीय सेना के सम्मान में प्रातः 8 बजे विशाल तिरंगा यात्रा शिवाजी सर्कल (नहर चौराहा) से सूरजपोल होकर शहीद स्मारक निकाली गयी इसमें कैबिनेट मंत्री पशुपालन विभाग जोराराम कुमावत और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुमावत व मंत्री कुमावत ने सम्बोधित करते हुये भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य की सराहना की उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका जवाब देने के लिये आपरेशन सिंदूर चलाने का निर्णय किया जिसमें सेना ने एकदम सटीक कार्यवाई की और दुश्मन देश को जवाब दिया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया। इस अवस पर देशभक्ति के नारे व देशभक्ति के गीतों का वादन किया गया।
इस अवसर पर ये यात्रा शिवाजी सर्किल से प्रांरभ होकर शहीद स्मारक पर समाप्त हुयी। इस अवसर पर पाली प्रधान मोहिनी देवी , पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख , पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, सुनील भंडारी , पूर्व यूआईटी अध्यक्ष संजय ओझा , पुखराज पटेल, नरेश ओझा , तिलोकराम , राकेश पंवार , अनेक जनप्रतिनिधिगण ,पुलिस प्रशासन के अधिकारी , गणमान्य नागरिक , स्वंयसेवी संस्थाओं के , बच्चे व आमजन नागरिक मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री कुमावत व गहलोत ने पत्रकार डॉ के विक्रम राव के निधन पर श्रृद्वांजलि अर्पित की
इसके बाद कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कलक्टर कार्यालय स्थित मीडीया गैलेरी में देश के ंपत्रकार डॉ के विक्रम राव के निधन पर आयोजित श्रृद्वांजलि सभा कार्यक्रम में मंत्री कुमावत व मंत्री गहलोत ने े पुष्प अर्पित कर श्रृद्वांजलि दी और शोक व्यक्त किया । इस अवसर पर पाली प्रेस क्लब के अध्यक्ष शेखर राठौड , आईएफडब्लूजे के जिला अध्यक्ष संदीप राठौड , जार के जिला अध्यक्ष रवीन्द्र सोनी व अन्य मीडीयाकर्मी सुनील भंडारी , तिलोकराम व अन्य मौजूद रहे।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत शनिवार को रात्रि में सोजत रोड़ पहुँचकर वहां माँ ब्राह्मणी माताजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशाल भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल हुये।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





