ग्राम सभा रसड़ा में महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धा व देशभक्ति का हुआ आयोजन।

SHARE:

ग्राम सभा रसड़ा में महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धा व देशभक्ति का हुआ आयोजन।

संजय यादव,अयोध्या।

मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने जीवन का समर्पण करने वाले साहस, त्याग और बलिदान की मिसाल महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती ब्लॉक पूरा बाजार के ग्राम सभा रसड़ा में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वीरता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सूरज सिंह और उत्कर्ष सिंह ने व्यवस्थापक के रूप में विशेष भूमिका निभाई, जबकि संचालन कैप्टन प्रदीप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा, “महाराणा प्रताप ने जिस प्रकार सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु संघर्ष किया, वह आज भी हमारे लिए आदर्श है। हमें उनके चरित्र और आत्मबल को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।”
इसी क्रम में वक्ता अजय सिंह बग्घे ने कहा कि महाराणा के जीवन से हमें यह सिखना चाहिए कि समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर ही हम किसी भी संघर्ष में विजय प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सिंह सन्नी, राजमणि सिंह, सोनू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वक्ताओं के रूप में रामभवन सिंह, रामचंदर सिंह, नीरज सिंह, अमित सिंह तथा राजेश सिंह आदि गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति और विचारों से कार्यक्रम को सार्थक बनाया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment