राष्ट्र के प्रति समर्पण- मंत्री ने नहीं करवाया अपना सम्मान।

SHARE:

पाली जिले के ब्लड बैंकों में पर्याप्त रक्त भंडारण के प्रयास : जोराराम

-केबिनेट मंत्री कुमावत के जन्मदिवस पर 251 यूनिट रक्तदान
– राष्ट्र के प्रति समर्पण- मंत्री ने नहीं करवाया अपना सम्मान

पाली,

सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में आपात स्थितियों से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने अपने 61 वें जन्मदिवस पर शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के जन्मदिन पर जवाई बांध रोड स्थित डॉ. देवल पटेल हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 300 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान मंत्री कुमावत ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। साथ ही जोराराम कुमावत ने अस्पताल परिसर में श्री ब्लड सेंटर का फीता काटकर उदघाटन किया।
इस दौरान जोराराम कुमावत ने कहा कि आपातकालीन परिस्थिति में पाली जिले के अस्पतालों के ब्लड बैंकों में पर्याप्त रक्त भंडारण सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में समय पर इलाज और रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। मंत्री कुमावत ने कहा कि यह शिविर वर्तमान में देश के हालातों और सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को समर्पित भाव से आयोजित किया गया। शिविर में, आमजन, युवा एवं समाजसेवी संगठनों का जोश देखने लायक रहा।
गौरतलब है कि जोराराम कुमावत ने इस संवेदनशील परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने जन्मदिवस पर कोई भी साफा या माला स्वीकार न करने का निर्णय लिया है, जो उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण और गंभीरता को दर्शाता है। यह आयोजन न केवल जनसेवा का प्रतीक है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन रहा है।
शिविर संयोजक डॉ. देवल पटेल ने कहा कि हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। डॉ. पटेल ने कहा कि भारत-पाक युद्ध के दौरान हर इमरजेंसी के लिए हॉस्पिटल सेवाएं देने को तैयार हैं। ब्लड सेंटर में डोनेट किया गया खून जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी में लोगों की जान बचाने में काम आएगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पाली पंचायत समिति की प्रधान मोहिनी देवी पुखराज पटेल, जवेंद्र सिंह, कानपुरा के सरपंच परबत सिंह, सोनाईमांझी के सरपंच प्रतिनिधि रामसिंह, गुंदोज सरपंच दिनेश कुमार, पोमावा के सरपंच प्रतिनिधि गोविंद सिंह, मंशाराम परमार, किसान दुग्ध डेयरी समिति पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, बांकली के हड़मत सिंह, शिवराज सिंह बिठिया, सुमेरपुर के रविकांत रावल, पूनम सिंह परमार, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़, तख्तगढ नगरपालिका के अध्यक्ष ललित राकांवत, तख्तगढ़ के मनोज नामा, सुमेर सिंह राणावत, महिपाल सिंह राजपुरोहित, एसडीएम कालूराम कुम्हार, ईओ नरपतसिंह राजपुरोहित, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, सीआई रविंद्र सिंह, . देवल पटेल, डॉ. आशीष मोदी, डॉ. रौनक सुराणा, डॉ. राजलक्ष्मी सिंह,सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment