तरजेला में दो पक्षों में कुल्हाड़ी व धारिया से आवासीय मकान को लेकर हुई मारपीट,कई गंभीर घायल,21लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज।

SHARE:

 

तरजेला में दो पक्षों में कुल्हाड़ी व धारिया से आवासीय मकान को लेकर हुई मारपीट,कई गंभीर घायल,21लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज।

नरेन्द्र सेठिया चितौडगढ

जिला पुलिस अधीक्षक ने एफ आई आर दर्ज करने के दिए आदेश मंडपिया थाना स्थित ग्राम तरजेला में दो पक्षों में आवासीय नौहरे को लेकर हुई मारपीट, प्रार्थी कंचन बाई बंजारा की तरफ से जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ को एक परिवाद पेश कर ग्राम में तरजेला में आवासीय नोहरे को लेकर 6/5/2025 को अभियुक्तगण जगदीश, कालु, महेन्द्र, ईन्द्रा, चौसर, गज्जा, बामणी बाई, शायमलाल, प्रेम बाई, बाहदुर, बालुडी, महेन्द्र बंजारा, सुवा बाई, मेम्मबर, शंकर , करण, संचिन, टीना, शांति, गोमा, बटु, कैलाशी, इन सभी 21 लोगों के विरूद्ध कंचन बाई के साथ व इनके पति भेरुलाल के साथ कुल्लाडी व धारीये से मारपीट की गई जिस पर प्रार्थियों को गंभीर चोटे आई व बीच बचाव करने इनका भांजा विक्रम आया तो उसके साथ में भी मुलजीमानों ने गम्भीर मारपीट की जिससे 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, प्रार्थियों को गंभीर चोटे आई, टांके आए, व हाथ पांव फैक्चर हुए, प्रार्थियों ने एक दिन पहले ही पुलिस थाना मंडपिया में रिपोर्ट दे दी थी लेकिन मंण्डफिया पुलिस थाना के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे मुलजिमानगणो के हौसले बुलंद हो गए और अप्रिय वारदात को अंजाम दे दिया, मंडफिया पुलिस थाना आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बना रहता है जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा मुलजिमानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने के आदेश दिये गये थें

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment