आपदा प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों को दिया प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण।

SHARE:

आपदा प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों को दिया प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण।

पाली,

आपदा प्रबंधन के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को पाली शहर सहित जिले के कई स्थानों पर स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में विभिन्न प्रकार की आपदाओं की संभावना को देखते हुए जिला कलेक्टर एलएन मंत्री के निर्देश पर जिले में स्वयंसेवकों, जैसे स्काउट गाइड, सिविल डिफेंस एवं पुलिस कर्मियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला कलेक्टर पाली द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में चिकित्सा विभाग द्वारा शुक्रवार को पाली जिला मुख्यालय बांगड़ अस्पताल के ऑडिटोरियम में होमगार्ड, स्काउट गाइड एनएसएस, एनसीसी एवं सिविल डिफेंस में कार्यरत लोगों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर सभागार में प्रशिक्षक के रूप में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य केसी सैनी ने स्वयं सेवकों को बताया कि वर्तमान समय में युद्ध की स्थिति में घायलों को प्रभावित चिकित्सा सुविधा आसानी से एवं समय पर सुलभ हो सके। इस बारे मे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी प्रदान की, जिसमें प्राथमिक चिकित्सा के स्वर्णिम नियम तथा आपातकाल में उत्पन्न होने वाली विभिन्न स्थितियों के दौरान दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया I इस दौरान उन्होंने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा का मुख्य उद्देश्य घायलों को चिकित्सालय तक पहुंचने में लगने वाले समय के दौरान प्रदान की जाने वाली प्राथमिक सहायता है, जिसका मुख्य उद्देश्य घायलों की जान बचाना, घायल व्यक्ति में जटिलताओं को रोकना तथा घायल व्यक्ति की हालत में सुधार करना होता है I इसलिए आवश्यक है कि सही एवं प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा ही प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की जानी चाहिए, अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा प्राथमिक चिकित्सा नहीं की जानी चाहिए। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि इसी तरह स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण विभिन्न ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment