मोक ड्रिल के संबंध में पुलिस चौकी परिसर में एक बैठक हुई आयोजित।

SHARE:

मोक ड्रिल के संबंध में पुलिस चौकी परिसर में एक बैठक हुई आयोजित।

फालना,पाली

फालना पुलिस चौकी परिसर में सी आई विक्रम सिंह संधू ने निवेदन किया की सरकार द्वारा निर्देशित “ब्लैकआउट” में आप अपनी सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का स्वयं पालन करें व गली मोहल्ले में भी पालन करवाने का श्रम करें, किसी भी गलत अफवाहों पर ध्यान ना दें*
*सायरन या हुटर बजने के पश्चात सभी स्थानों पर लाइटें व बिजली के उपकरण बंद करें, कोई भी रोशनी ना करें। इनवर्टर या सोलर लाइट भी बंद रखे। वापस दूसरी बार सायरन बजने पर लाइटें और उपकरण शुरू करें।घर के दरवाजे व खिड़कियों के पर्दे भी बंद कर दें। सभी घर के सदस्यों को घर में सुरक्षित स्थान पर रखें, व अपने मोहल्ले में घूम घूम कर सतर्क रहने के निर्देश देते रहे उपस्थित लोगों ने थानाधिकारी को कहाँ की फालना की जनता प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी इस अवसर पर देवेन्द्र सीदावत,अमित मेहता,भोपाल सिंह गुर्जर,अनिल सिंह खगारोत,राम किशोर गोयल,जसवंत सिंह देवड़ा,प्रवीण परिहार्रीया,शिव प्रकार तिवारी,बंशीलाल मालवीय,कुशाल सेन चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह राणावत आदि लोग की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment