
नरेंद्र सेठिया,चितौडगढ
बेटे का फर्ज अदा किया बेटि ने बेटी बेटे से कम नही है… मृतक पिता को नम आंखों से बेटी ने दिया अपने पिता को कंधा एंव अग्नि संस्कार कर बेटे की तरह अपना फर्ज अदा कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
जिन माता पिता के बेटे नही होते है उनकी बेटियां ही अपने माता पिता के लिए बेटे से बढ़कर होती है।
ऐसा ही यहाँ पर देखने को मिला अपने मृतक पिता की इच्छा अनुसार कंधा देकर एवं अग्नि संस्कार की सभी रस्मो को निभाकर बेटी ने अपने मृतक पिता की अंतिम इच्छा पूरी की है।
मृतक पिता देवीलाल जी सेठिया S/o कालू लाल जी सेठिया निवासी नंदेशमा जिला उदयपुर उम्र 69 वर्ष में आयु में निधन हो गया पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आयी बेटी ने बेटे के रूप में अपना फर्ज निभाया पुत्री दीपिका उर्फ डिंपल सेठिया पति सुशील सेठिया ने सुसराल से आकर अपने पिताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि समारोह में अपने विचार व्यक्त किये थें इस अंतिम संस्कार में दो दोहितियां कशिश सेठिया लक्षिता सेठिया अंतिम सरकार में शामिल होकर अपने नाना को भी कंधा दिया और मृतक व्यक्ति सेठ सेठिया समाज में मिलनसार व्यक्ति एवं धर्म ज्ञान के धनि थे ।
गांव में सभी समाज के व्यक्तियों के साथ मधुर सम्बंध थे और साथ ही धर्म के प्रतिअच्छे विचार एवं हंसमुख मिलनसार व्यक्ति धनी थे सेठिया समाज में ऐसे व्यक्ति की चले जाने से समाज मे एक बहुत बड़ी क्षति हुई है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





