अतिरिक्त निदेशक कृषि रामलाल जाट ने निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा।

पाली।
कृषि खंड जालौर के अतिरिक्त निदेशक कृषि रामलाल जाट ने सोजत तथा पाली में भ्रमण कर कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। सहायक निदेशक कृषि पाली फूलाराम मेघवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जाट ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजनाओं के अंतर्गत तारबंदी, फार्म पॉण्ड, सिंचाई पाइपलाइन, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड,जिप्सम वितरण तथा कृषि यंत्रों पर अनुदान जैसी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया।
सहायक निदेशक कृषि कार्यालय सोजत के निरीक्षण पश्चात फील्ड विजिट के दौरान ग्राम धीनावास में धर्मीचंद,दीपराज,रमेशकुमार के तारबंदी तथा धाकड़ी में कृषक भंवरलाल पन्नाजी के यहां स्थाई वर्मी कंपोस्ट तथा प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पौंड का अवलोकन किया।कृषक कानाराम से मेंहदी की खेती तथा अधिकारियों से मेंहदी प्रोसेसिंग,गुणवत्ता तथा विपणन संबंधी जानकारी प्राप्त की
इसके अतिरिक्त, उन्होंने नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स, प्राकृतिक खेती की संभावनाएं तथा कैच द रेन अभियान की योजनाबद्ध प्रगति प्राप्त करने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु तत्परता से कार्य करने तथा संपर्क पोर्टल सहित किसानों की समस्याओं के समय पर निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर किसानों को जागरूक करने तथा योजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सूचना माध्यमों के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया।भ्रमण के दौरान सहायक निदेशक कृषि फूलाराम मेघवाल,कृषि अधिकारी डॉ रामलाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार,सहायक कृषि अधिकारी राजश्री श्रीमाली ,दिलीपसिंह,कृषि पर्यवेक्षक सीमा कुड़ी आदि साथ रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





