लाटाड़ा में शिक्षा रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।
प्रिंस,बाली
बाली ब्लॉक के ला़टाड़ा ग्राम में शिक्षा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश जायसवाल जी ने लाटाड़ा ग्राम पंचायत के सभी निवासियों का आह्वान किया की ग्राम पंचायत में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे साथ ही सभी शिक्षकों को गुणवत्ता युक्त शिक्षण करवाने के लिए निर्देशित किया इस रात्रि चौपाल में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं बालिका शिक्षा लाडो योजना पालनहार बेहतर परीक्षा परिणाम विद्यालय विकास एवं आम ग्रामीण जनों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया
इस अवसर पर सोहनलाल भाटी ने ग्राम वासियों को प्रवेश उत्सव और परिंदों के लिए परिंडे लगाने के बारे में ग्रामीण जनों को बताया
स्थानीय ब्लॉक के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह सांदू ने ग्राम वासियों के साथ संवाद करते हुए अवगत करवाया की वर्तमान सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं इसके साथ ही आगामी जुलाई माह में शिक्षा मंत्री जी की मंशा के अनुरूप सघन वृक्षारोपण के लिए सभी को अवगत करवाया इस रात्रि चौपाल में अशोक कुमारशर्मा रात्रि चौपाल के महत्व के बारे में एवं स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस के बारे में बताया स्थानीय ग्राम पंचायत के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार एवं sdmc के अध्यक्ष एवं छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





