अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. सिंपल शर्मा ने बाली द्वारा उप कारागृह बाली का किया निरीक्षण।

SHARE:

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. सिंपल शर्मा ने बाली द्वारा उप कारागृह, बाली का निरीक्षण किया।

प्रिंस, बाली,पाली

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, बाली के तत्वाधान में डॉ. सिम्पल शर्मा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) बाली द्वारा उप कारागृह, बाली का निरीक्षण किया गया। उक्त के दौरान उप कारागृह, बाली में कुल 59 बन्दीगण निरूद्ध मिलें। सभी बन्दीगण को निःशुल्क विधिक सहायता के तहत पैनल अधिवक्ता उपलब्ध करवाये जाने के संबंध में जानकारी दी। उपकारागृह पर संचालित विधिक सेवा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विधिक सेवा केन्द पर उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी ली गई। यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बन्दी अधिवक्ता के अभाव में कारागृह में निरूद्ध ना रहे। उपस्थित सभी बन्दियों को उनके अधिकारो, सामान्य कानूनो की जानकारी, निशुल्क विधिक सहायता आदि की जानकारी से अवगत कराया गया। दौराने निरीक्षण उप कारागृह, बाली के जेल इंचार्ज गुलाबपूरी एवं अन्य जेल स्टॉफ उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment