महाप्रबंधक पंकज पुरोहित ने पाली उद्यमियों के साथ बैठक कर निगम के बारे में लिया फीडबैक।

SHARE:

महाप्रबंधक पंकज पुरोहित ने पाली उद्यमियों के साथ बैठक कर निगम के बारे में लिया फीडबैक।

पाली।

राजस्थान वित्त निगम के महाप्रबंधक पंकज पुरोहित आज शुक्रवार को पाली पहुंचे। उन्होंने पाली शाखा में उद्यमियों के साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमे उद्यमियों से निगम के बारे में फीडबैक प्राप्त कर निगम की योजनाओ के सरलीकरण के बारे में विस्तार से बताया।

राजस्थान वित्त निगम पाली के शाखा प्रबंधक सलिल मिंज ने बताया की वित्त निगम ने अपनी योजनाओ में प्रोसेसिंग शुल्क में काफी कमी की है तथा गुड बोरोवर स्कीम में भुगतान अवधि जो पहले पांच वर्ष होती थी उसको बढ़ाकर अब सात वर्ष कर दी है, इससे उद्यमियों पर ऋण भुगतान का भार कम पड़ेगा। युवा उद्यमिता योजना की विस्तार से जानकारी दी गयी, आयोजित बैठक में जिला उद्योग एव वाणिजय केंद्र महाप्रबंधक सैय्यद रज्जाक अली, रीको की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ यादव और चूड़ी उद्योग संघ के सचिव मो. असलम सहित जिले की कई उद्यमियों ने भाग लिया ।

———

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment