दो भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत: हरिद्वार से बहन की शादी के लिए चंदा इकट्ठा करने आए थे। मृतक व पीड़ित गंगा घाट पर अस्थियां विसर्जन करवाते थे।

SHARE:

दो भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत: हरिद्वार से बहन की शादी के लिए चंदा इकट्ठा करने आए थे। मृतक व पीड़ित गंगा घाट पर अस्थियां विसर्जन करवाते थे।

बाली,पाली
मृतक मोहित वशिष्ठ और उसका घायल भाई चिराग वशिष्ठ हरिद्वार निवासी वशिष्ठ तीर्थ पुरोहित हैं। ये दोनों हरिद्वार में पूजा-अर्चना कराने और अस्थियों का विसर्जन करवाने का कार्य करते थे। दोनों भाई अपने पिता नीरज वशिष्ठ के कहने पर बहन की शादी के लिए चंदा इकट्ठा करने बुधवार को बाली आए थे। बाली में वे चौहानों के रावला में ठहरे हुए थे।
गुरुवार रात को दोनों देहवास गली में अपने एक परिचित से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय जब वे चौहानों के रावला की ओर जा रहे थे, तभी प्रताप चौक के पास यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वे राजपूत समाज के अपने यजमानों से चंदा इकट्ठा करने वाले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रेज़ा कार के ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे खड़े दोनों भाइयों को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार ने पास में खड़ी दो अन्य कारों को भी ज़ोरदार टक्कर मारी। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
दुर्घटना के बाद आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बाली उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। चिराग का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment