रेल्वे जीएम को व्यापार संघ फालना ने दिया ज्ञापन।

SHARE:

जीएम को व्यापार संघ फालना ने दिया ज्ञापन।

फालना,पाली

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अभिताभ के फालना पहुँचने पर एक भव्य स्वागत हुआ। स्टेशन प्रबंधक श्यामलाल मीणा ने सबसे पहले महाप्रबंधक की अगवानी की इस मौक़े पर फालना व्यापार संघ ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया कि फालना रेलवे स्टेशन में पश्चिमी राजस्थान का मुख्य रेलवे स्टेशन है यहाँ पर कई ज़रूरी सुविधाएँ नहीं है जिसमें अंडरपास को सीधा प्लैटफ़ॉर्म से जोड़ा जाए,फालना स्टेशन की आय को देखते हुए नहीं ठहरने वाले गाड़ियों का ठहराव फालना में किया जाय और चढ़ने एवं उतरने के लिए स्वचालित सीढ़ियां प्रारंभ की जाए, व्यापारियों को पार्सल बुकिंग करने में कठिनाई को देखते हुए उचित मार्ग का निर्माण करें,विभिन्न गाड़ियों के संचालन समय को परिवर्तन कर यात्रियों एवं प्रवासियों के अनुरूप किए जाए इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,अमित मेहता,अनिल अग्रवाल,महेश नाहटा,सुरेश राजपुरोहित बाँरवा,हरीश कुमावत आदि लोगो की उपस्थिति में ज्ञापन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment