साप्ताहिक समीक्षा बैठक
एडीएम डॉ सिंह ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।
हीट वेव के लिये सभी प्रकार की तैयारीयों का लिया फीडबैक
पाली, 21अप्रैल।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री की के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिहं की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर सिंह ने बजट घोषणाओं, भूखण्ड आंवटन, राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फलैगशिप योजनाओं की जानकारी, हीटवेव के बारे में तैयारी की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने बजट घोषणाओं व भूखण्ड आवंटन की विभागवार जानकारी ली साथ ही ग्रीष्म ऋतु में हीटवेब, लू व तापघात से बचाव के लिए की तैयारीयों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग से कनेक्शन व विधुत आपूर्ति की जानकारी व गर्मी के मौसम में पेयजल के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा विभाग की तसाथ ही उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में अस्पताल में पर्याप्त पीने का पानी, कुलर, एसी, पंखे, बाथरूम आदि सुविधाओं के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जवाई जल परियोजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण , बांगड चिकित्सालनय की व्यवस्थाओं, जल संसाधन, मनरेगा कामों , सहकरिता विभाग, बागवानी, कृषि उपज मंडी, डेयरी विभाग व पशुपालन विभाग के कामों और प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही यूआईटी, नगर निगम, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग योजनओं बजट घोषणाओं की समीक्षा की। साथ ही महिला अधिकारिता व महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, खेल, उद्योग राईजिंग राजस्थान, खनन विभाग ,रसद विभाग के कामों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही परिंडा अभियान की भी जानकारी ली और पंरिडा लगाने के ेलिये कहा ।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी सिंह पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





