पोषण पखवाड़ा 22 अप्रेल तक चलेगा।

SHARE:

पोषण पखवाड़ा 22 अप्रेल तक।

पाली।

मिशन पोषण 2.0 का उद्देश्य सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन संचार (एसबीसीसी) और सामुदायिक लामबंदी रणनीतियों के माध्यम से पोषण परिणामों को बढ़ाना है। इसी श्रृंखला में 07 वां पोषण पखवाड़ा 08 से 22 अप्रेल 2025 तक जिले की समस्त परियोजनाओं में अभिसरण विभागों के समन्वय से मनाया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मुख्य रूप से 4 गतिविधि थीम निर्धारित की गई है जो निम्नानुसार है- जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉडयूल का लोकप्रियकरण, CMAM (सीएमएएम) मॉडयूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली। 08 व 09 अप्रैल को जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए थीम आधारित गतिविधियां जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर व आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आयोजित की गई।

उपनिदेशक राजेश कुमार द्वारा परियोजना पाली ग्रामीण में पोस्टर बैनर विमोचन कर कार्यकर्ताओं को थीम आधारित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की तथा आयोजित गतिविधियां को जन आन्दोलन पर ज्यादा से ज्यादा दर्ज करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सिकन्दर महिला पर्यवेक्षक रीना मेवाड़ा, मन्जु देवी, ममता चौधरी, कनिष्ठ लेखाकार शालिनी मेवाड़ा, अति.प्रशा.अधि हरिराम, भगवानसिह बीसी मुकुट बिहारी धाकड़ उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment