हनुमानजी मंदिर में नवरात्रि पर्व पर हुआ सुंदरकांड पाठ आयोजन
फालना :
श्री मानस सुंदरकांड मंडल सादडी द्वारा फालना के झटपटिया बालाजी मंदिर के समक्ष भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । आयोजनकर्ता कन्हैयालाल वैध ने बताया कि चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष के उपलक्ष पर बालाजी के समक्ष सुंदरकांड का पाठ आयोजन किया जिसमें श्री मानस सुंदरकांड मंडल के दिनेश त्रिवेदी एवं संजय बोहरा के नेतृत्व में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में भजन कर सुंदरकांड के पाठ का समापन किया गया।
इस दौरान कन्हैयालाल वैध, पुजारी नरसिंह पूरी,डॉ सुरेश चंद अग्रवाल,हरिपाल शर्मा जयचंद गुलेचा, अमित मेहता, गिरीश अग्रवाल गोपालसिंह, माधोसिंह इंदा, जयरामदास वैष्णव, वीरम परिहार, दिगराज सिंह, शैतानसिंह भाटी, शिव प्रकाश तिवारी, प्रमोद शर्मा, भूपेश वर्मा, जगदीश सोनी एवं सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति मौजूद रही।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





