मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा सभी वर्गो का हो कल्याण महिला,किसान,जरूरतमंद सभी हो लाभान्वित: खर्रा

SHARE:

राजस्थान स्थापना दिवस समारोह।

प्रभारी मंत्री झाबर सिंह ने किया अन्त्योदय कल्याण समारोह में किया लभान्वित,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिया धन्यवाद।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा सभी वर्गो का हो कल्याण महिला,किसान,जरूरतमंद सभी हो लाभान्वित: खर्रा

पाली, 27 मार्च।

राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय कार्यक्रम गुरूवार को भरतपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्त्योदय कल्याण समारोह में विभिन्न योजनाओं में लोगो को लभान्वित किया ।

जिला परिषद में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री झाबर सिंह ने विभिन्न योजनाओं में लाभांश वितरण किया जिनमें 10 डेयरी से 10 सरस डेयरी बूथ का आवंटन पत्र, माटी कला से 9 विद्युत चलित चाक का, स्वामित्व योजना मे 8 व्यक्तियों को व समाज कल्याण विभाग मंत्रि, विभिन्न संस्थाओं के बच्चो को जिनमे मूक बधिर बच्चों को 2 स्पोर्ट्स किट, यूडीआईबी कार्ड, 10 एम आर बच्चों को बस रेल्वे का पास, 5 बच्चों को एम आर किट, 5 दिव्यांग बच्चों को स्मार्ट कैन का सांकेतिक रूप से वितरण कर लाभान्वित किया जिन्हें पाकर उनका खुशी का ठिकाना ना रहा ।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय गरीब मुक्त ग्राम योजना, दादूदयाल घुमन्तु सशक्तिकरण योजना, पावर ड्रिप व्हील चेयर वितरण, दिव्यांगजनों को असिस्टिव डिवाइस वितरण, निर्माण श्रमिकों डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण, डॉग, मगरा, मेवात एवं बृज क्षेत्रीय योजना में राशि का हस्तांतरण, विधायक जन सुनवार्ठ केन्द्र के संबंध में दिशा निर्देश, ई-वर्क पोर्टल एवं ई-वर्क मोबाइल ऐप लॉन्चिंग, गुरू गोवल्कर एस्पेरेशनल ब्लॉक डवलपमेंट स्कीम, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण, डेयरी बूथ अलॉटमेंट, माटीकला बोर्ड द्वारा विद्युत चलित चाक वितरण, समान अवसर नीति का विमोचन, पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली 150 यूनिट एवं मां के तहत न्यू पैकेज एवं नेत्र वाउचर स्कीम के निर्देश जारी किए।

जिला परिषद में आयोजितकार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, प्रशिक्षु आईपीएस उषा यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी सिंह पंवार, सीईओ मुकेश चौधरी, पंचायत समिति प्रधान मोहिनी देवी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, सुनील भंडारी, त्रिलोक चौधरी, मोहन जाट, हेमन्त चौधरी व लाभार्थी मौजूद रहे।

शुक्रवार को सुशासन समारोह होगा आयोजित।

सुशासन समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किये जायेगें। जो कि दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग एवं सहायक नोडल सहायक निदेशक लोक सेवाएं रहेंगे। कार्यक्रम में यूडीएच/एलएसजी डेलेगेशन के ऑर्डर जारी करना, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना, प्रत्येक जिले की पंच गौरव बुकलेट जारी करना, 3317 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं 2088 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण, सब रजिस्ट्रार ऑफिस का समय सप्ताह, पत्रकारों के हेल्थ कवरेज आरजेएचएस योजना का विमोचन, फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया का सरलीकरण, 10 ई-गर्वनेन्स अवार्ड, अन्नपूर्णा भण्डार के दिशा निर्देश, हरित अरावली विकास परियोजना, राजस्थान सर्कुलर इकोनॉमी इन्सेन्टिव स्कीम, नये जिलो में डीएमएफटी का गठन, राजस्थान संपर्क 2.0 परियोजना का शुभारंभ एवं चिकित्सा ऐप लॉन्च किया जायेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment