21 सेंचुरी लर्निंग एंड इंफॉर्मेशन स्किल्स की एक दिवसीय कार्यशाला हुई आयोजित।

फालना,पाली
पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आज सरस्वती माता मंदिर के प्रांगण में एक दिवसीय 21 सेंचुरी लर्निंग एंड इनफार्मेशनस्किल्स एक दिवसीय कार्यशाला संस्था प्रधान दलपत राज चौधरी एवं समाजसेवी अमित मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉक्टर स्वाति टाक एवं मीडिया जगत के चंद्रशेखर अग्रवाल ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम इक्कीसवीं सदी के लर्निंग और इंफॉर्मेशन स्किल्स में आलोचनात्मक सोच,समस्या समाधान, रचनात्मकता,संचार संयोग और डिजिटल साक्षरता जैसे कौशल शामिल है जो छात्रों को तेज़ी से बदलते दुनिया में सफल होने के लिए तैयार करते हैं इस अवसर पर डॉक्टर टाक ने बच्चों को एग्जाम के समय होने वाले भय से भी दूर करने वाले गुरु मंत्र बताए पत्रकार ललित बाली व इस अवसर पर संस्था के समस्त स्टाफ़ मौजूद रहे एवं कार्यक्रम का सुव्यवस्थित मंच संचालन देवाराम बजारा ने किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





