जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित,दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित,दिए आवश्यक निर्देश।

पाली /

जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक जिला कलेक्टर एल एन मंत्री की अध्यक्षता मे सोमवार को जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित हुई | मंत्री ने सभी बेंकों से सरकारी योजनायों के तहत बकाया ऋण आवेदन पत्रों का समय पर निस्तारण व योजनाओ के पात्र व्यक्तियों को शत प्रतिशत लाभान्वित के निर्देश प्रदान किये | भारतीय रिज़र्व बैंक जयपुर से सहायक महाप्रबंधक मनीष मण्डल ने जिले का ऋण जमा अनुपात बढाने हेतु सभी बेंकों को निर्देश प्रदान किये | लीड बेंक प्रभारी धर्मेंद्र कुमार बैरवा ने बैठक एजेन्डा के साथ प्रगति विवरण प्रस्तुत किया | इस अवसर पर जिला परिषद से मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नाबार्ड डीडीएम विनोद दाधिच, एसबीआई सहायक महाप्रबन्धक रामस्वरूप सुथार, आरएमजीबी क्षेत्रीय प्रबन्धक आर के मीना एवं राजेश बारहट सहित सभी संबन्धित सरकारी विभागों से अधिकारियों व सभी बेंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया |

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment