लक्ष्मण किला में धूमधाम से खेली गई फूलों की होली।
संजय यादव अयोध्या
आचार्य पीठ लक्ष्मण किला में फूलों की होली धूमधाम से खेली गई। गौ संत परमार्थ सेवी लक्ष्मण किला पीठाधीश्वर स्वामी मैथिली रमण शरण जी महाराज की अध्यक्षता एवं महंत मैथिली रमण शरण महाराज के कृपापात्र शिष्य अधिकारी
सूर्य प्रकाश जी महाराज के प्रबंधकत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में में संत, महंतो भक्तों, अतिथियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल और फूलों की वर्षा कर रंगमय बना दिया।
संतों ने पूर्वाचार्य पूज्य स्वामी सीता राम शरण जी महाराज के चित्रपट के समक्ष सुमधुर स्वर में होली गीत, भजन
प्रस्तुत कर सभी समागत संत महंतो भक्तों अतिथियों को कृतकृत्य कर दिया। इस पुनीत अवसर पर हनुमत निवास पीठाधीश्वर स्वामी मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज, महंत अंजनी शरण जी महाराज, सीता सदन के महंत किशोरी शरण जी महाराज, अमित कुमार दास महाराज, महंत राम दास जी महाराज,, भजन गायक विनय आनंद, नागा राम नंदन दास महाराज, , हनुमत निवास के पुजारी महेश दास महाराज सहित अन्य संत महंत भक्त अतिथि शामिल हुए। इस पुनीत अवसर पर सभी समागत संत महंतो भक्तों अतिथियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सभी का दक्षिणा भेंट विदाई प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





