श्रीमती प्रियंका मौर्या अयोध्या में महिला जनसुनवाई करेंगी,19 को।

SHARE:

 

संजय यादव अयोध्या

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंका मौर्या 19 मार्च 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे अयोध्या में महिला जनसुनवाई करेंगी। इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। जनसुनवाई के बाद, वे महिला बंदी गृहों, बालिका/महिला गृहों और आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण भी करेंगी। यह कार्यक्रम आयोग के माननीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की सभी महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि वे महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या के समाधान के लिए 19 मार्च 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे सर्किट हाउस अयोध्या में श्रीमती प्रियंका मौर्या के समक्ष अपनी शिकायत रखें। इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment