कोलर गैर में फ्रांसीसी सैलानीयो के थिरके कदम, घर-घर हुई ढूंढे।
_____________________
हर्षोल्लास, शांतिपूर्ण हुआ होलिका दहन,छंग पर जमकर गाया फाग,खुब उड़े रंग गुलाल,
_____________________
जगदीश शर्मा कोलर पाली –
धुलंडी के अवसर पर जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र के कोलर गांव में सुबह आठ बजे से समस्त कोलर के गैरीयो ने घर-घर ढूंढे करते हुए छंग पर खुब नाच के साथ ही फाग गीतो के फव्वारे उड़ाते रहे एवं
रंग गुलालों की दिनभर धूम मचती रही,
शुक्रवार को धुलंडी के दिन शाम तीन बजे से चारभुजा मंदिर चौक पर गैर नृत्य चालू हुआ, जिसमें संपूर्ण गांव व आस पास से जन सैलाब उमर पड़ा,
गैर के दौरान कोलर मार्ग से निकल रहे हैं फ्रांसीसी विदेशी सैलानियों ने गैर देखकर मंत्र मुग्ध हो गए,
साथ ही विदेशी सैलानियों ने गैर में डांडिया नृत्य व ढोल पर लगभग दो घंटे तक राजस्थान की पारंपरिक गैर व ढोल पर नाचने का आनंद लिया।
धूलंडी की पूर्व संध्या पर होलिका दहन हुआ, होलिका दहन के पश्चात रात भर छंगे बजती रही व गैरीयो ने रात भर छंग पर नाचने का खूब आनंद लिया,
यह दो दिवसीय होली धुलंडी के समस्त कार्यक्रम कोलर ग्रामीण विकास समिति द्वारा आयोजित किये गये।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





