धान निकालते वक्त मशीन में फंसा किसान, हुई मौत।

SHARE:

धान निकालते वक्त हुआ हादसा,किसान की मौत।

बाली,पाली

फसल निकालते समय थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की मौत हो गई। धान निकालते समय किसान की शर्ट मशीन में आ गई। शरीर मशीन में फंसने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान मशीन में फंस गया। घटना पाली जिले के बाली के
भीमाणा चौकी प्रभारी हिरसिंह ने बताया-दलावतो का खेड़ा निवासी किसान सवाराम गरासिया (45) होली के दिन खेत में जौ की फसल निकाल रहा था। परिजनों के कहने पर किसान ने कटी जौ की फसल निकालने के लिए थ्रेसर मशीन मंगवाई थी। काम करते समय अचानक उसका शर्ट मशीन में फंस गया। पेट के आगे का हिस्सा मशीन में फंस गया।
चीख सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और ट्रैक्टर बंद कर उसे बचाने की कोशिश की। किसान का शरीर मशीन में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशीन में फंसे शव को बाहर निकाला। चामुंडेरी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक किसान के भाई सोमाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment