खुडाला के पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक व धार्मिक भ्रमण।

SHARE:

*खुडाला के पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक व धार्मिक भ्रमण; ग्रेनाइट उद्योग, अस्पताल और सुंधा माता के दर्शन किए*—————————-
पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला के व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश पूरी के निर्देशन में एक दिवसीय औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया जिसे हरी झंडी बताकर समाजसेवी श्री अमित मेहता व एसडीएमसी अध्यक्ष श्री श्रीपाल सिंह ने उक्त भ्रमण को रवाना किया । इस दौरे में विद्यालय के कुल कक्षा 9 व 10 के कुल 94 विद्यार्थियों तथा स्थानीय विद्यालय के शिक्षक गणों ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के दर्शन भी करवाए गए।
भ्रमण कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहे:
• रिटेल ट्रेड—-रिटेल क्षेत्र के विद्यार्थियों को जालोर ग्रेनाइट इंडस्ट्री का दौरा करवाया गया। यहाँ विद्यार्थियों ने ग्रेनाइट के खनन, पॉलिशिंग, रिटेल मार्केटिंग, पैकेजिंग और ग्राहकों से जुड़े व्यापारिक प्रबंधन को लाइव देखा।
• हेल्थ केयर ट्रेड-हेल्थ केयर के विद्यार्थियों को नाहर अस्पताल, भीनमाल का भ्रमण करवाया गया। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों ने अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी सेवाओं, रोगी देखभाल और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
• सुंधा माताजी मंदिर—औद्योगिक भ्रमण के साथ ही सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जालोर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल सुंधा माताजी मंदिर के दर्शन किए। यहाँ विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य और क्षेत्र के पहले रोप-वे के बारे में जानकारी जुटाई, जिससे उनके शैक्षणिक भ्रमण में उत्साह का संचार हुआ।
व्यावहारिक ज्ञान के लिए जरूरी है भ्रमण:
भ्रमण दल के साथ मौजूद शिक्षक गणों ने बताया कि किताबी ज्ञान को धरातल पर समझने के लिए औद्योगिक भ्रमण बेहद जरूरी है। इससे विद्यार्थियों में व्यावसायिक कौशल का विकास होता है। सभी विद्यार्थियों ने इस संयुक्त औद्योगिक व धार्मिक भ्रमण को बेहद ज्ञानवर्धक और यादगार बताया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment