*एसपीयू महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
*
*राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त समाज का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प*
एसपीयू महाविद्यालय, फालना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का विषय “स्वस्थ समाज की ओर नशामुक्ति का संकल्प” तथा भाषण प्रतियोगिता का विषय “राष्ट्रीय एकता: देश की प्रगति की कुंजी” रखा गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने राष्ट्रीय एकता के समक्ष वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ चेनाराम ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में पी. पुरुषोत्तम भास्कर, मोहम्मद यामीन, डॉ. अरविंद सिंह चौहान, डॉ. मगनलाल सोलंकी, श्रीमती माधवी श्रीमाली, डॉ. फराह नाज एवं सुश्री शांता कुमारी सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




