सरदार पटेल के सपनों का एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाएं-माली

SHARE:

सरदार पटेल के सपनों का एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाएं-माली
सादड़ी 31अक्टूबर।सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम के साथ देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लौह पुरुष सरदार पटेल पर समूचे देश को गर्व है।
सरदार पटेल के सपनों का एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाएं।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुठाना में सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि खेड़ा व बारडोली सत्याग्रह में सरदार पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।माली ने सरदार पटेल से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएं।इस अवसर पर शिक्षक मुकेश कुमार ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला । संस्था प्रधान निर्मल कुमार ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया ।इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि सरदार पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment