देसूरी ब्लाक के 25 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरित।

SHARE:

देसूरी ब्लाक के 25 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरित
देसूरी,पाली।
देसूरी ब्लाक के 25दिव्यांग विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा पाली के समावेशी शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पाली स्थित एडीपीसी कार्यालय में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के माध्यम से ऐलिम्को कानपुर के सहयोग से सहायक उपकरण वितरित किए गए।सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
ब्लाक संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा रघुवीर सिंह ने बताया कि मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी लालाराम प्रजापत,ऐसीबीईओ विजय सिंह माली व नारायणलाल हिंगड के मार्गदर्शन में देसूरी ब्लाक के चयनित 25दिव्यांग विद्यार्थियों को आज 548104/-के 9बैटरी चालित स्कूटी,6लर्निंग किट,4एल्बो क्रच सेट,3रोलेटर,3सीपी व्हील चेयर,4 डिजीटल हियरिंग एड वितरित किए जिसे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
रघुवीर सिंह ने बताया कि पाली में आयोजित शिविर में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दौलाराम, एपीसी शक्ति सिंह तंवर,कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह कूंपावत व जिला समन्वयक विशेष शिक्षा सुमन लता पांडेय की उपस्थिति में सहायक उपकरण वितरित किए गए।इस अवसर पर रघुवीर सिंह,विशेष शिक्षक मनीष,मूलाराम व कविता बड़गुर्जर व विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि देसूरी ब्लाक विशेष शिक्षा रघुवीर सिंह ने व्यक्तिगत रुचि लेकर
विशेष शिक्षको ने देसूरी ब्लाक के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को चिन्हित किया जिससे उन्हें विभागीय योजना का लाभ मिला।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई