सीएम भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता को दी श्रद्धांजलि।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया से की रिपोर्ट 9929686822 7/10/2026 सीएम भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता को दी श्रद्धांजलि

जयपुर से हेलीकॉप्टर से आक्या गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, स्वर्गीय राम सिंह चौहान को पुष्पांजलि अर्पित कर विधायक को बंधाया ढांढस; करीब एक घंटे रुके

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं आक्या के पूर्व सरपंच राम सिंह चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को उनके पैतृक गांव आक्या पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए आक्या पहुंचे। करीब 2:45 बजे उनका हेलीकॉप्टर गांव में उतरा। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राम सिंह चौहान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक गौतम दक, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ और कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक आक्या गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की।

75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

राम सिंह चौहान का सोमवार रात करीब 7:30 बजे उदयपुर के गीतांजली अस्पताल में निधन हुआ था। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव आक्या लाया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग आक्या स्थित निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह 11 बजे आक्या स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसके बाद आक्या स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

आचार संहिता के बीच मुख्यमंत्री के दौरे पर राजनीतिक चर्चा

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम के चलते आचार संहिता लागू होने के बीच मुख्यमंत्री का सरकारी हेलीकॉप्टर से एक निर्दलीय विधायक के पैतृक गांव शोक संवेदना के लिए पहुंचना राजनीतिक चर्चा का विषय भी बना। राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के दौरे और इस दौरान हुई स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं सामने आईं।

हालांकि, मुख्यमंत्री का दौरा स्वर्गीय राम सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए था। आचार संहिता के दौरान मुख्यमंत्री के इस दौरे के प्रोटोकॉल और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े पहलुओं पर आधिकारिक स्तर पर कोई अलग टिप्पणी सामने नहीं आई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई