गांधी जयंती पर ‘वेस्ट टू बेस्ट’, फिल्म शो, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित सादडी 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली की प्रेरणा से फिनिश सोसायटी एवं फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल आफ इग्नाइटेड माइंड्स में ‘स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी परियोजना ‘के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और गांधीजी के विचारों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। संस्था प्रधान धनराज सुथार ने बताया कि गांधीजी व शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण से शुरु हुए इस
कार्यक्रम के दौरान ‘वेस्ट टू बेस्ट’ प्रतियोगिता, स्वच्छता विषय पर फिल्म शो, चित्रकला प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाकर रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए आकर्षक चित्र बनाए। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान तथा महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों से संबंधित जानकारी को परखा गया।
फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।फिनिश सोसाइटी के हिम्मत राम कुम्हार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत होनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया ।इस अवसर पर विक्रम कुमार, संगीता कंसारा, राकेश, सोनल, प्राची, कुलदीप, सपना, प्रियंका, रक्षा, दक्षा, दिशा, डिंपल, भारती समेत समस्त विद्यालय स्टाफ व फिनिश सोसायटी से राजेंद्र, अभिषेक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजयसिंह माली सादड़ी नगर पालिका के ब्रांड ऐम्बेसेडर है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





