चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादस़ोड़ा खबर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह चौहान के पिता व ग्राम पंचायत आक्या के पूर्व सरपंच ठाकुर राम सिंह चौहान का निधन हो गया है। सोमवार 28 सितंबर को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक छा गया है। उनकी अंतिम यात्रा आक्या गांव स्थित निज आवास हवेली से सुबह 11 बजे निकली। जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत जैसे कई नेता मौजूद थे। पोत्र हरिओम सिंह द्वारा हवेली से मोक्ष धाम तक अग्नि की रस्म अदा की तथा उनके पुत्र विधायक चंद्रभान सिंह के द्वारा मुखाग्नि दी गई।
ठाकुर राम सिंह की पहचान ‘किंग मेकर’ के रूप में थी। उन्होंने करीब 40 साल तक आक्या ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व किया। वे राजनीतिक और सामाजिक विवादों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाते थे।
उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि किसी एक पार्टी की विचारधारा से न होकर सभी के लिए समान थी यहां तक की पक्ष और विपक्ष दोनों ही दलों के नेता उनसे राजनीतिक स्थिति की जानकारी लेने पहुंचते तथा आए हुए हर जनप्रतिनिधि को उचित रास्ता बताते समाज के हर वर्ग में उनका दबदबा था। आक्या ग्राम पंचायत में उनकी पहचान एक भामाशाह के रूप में थी तथा गरीबों के मसीहा थे। पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे जिसके कारण उनका उदयपुर, अहमदाबाद व मुंबई में भी इलाज हुआ परंतु सोमवार को उदयपुर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
ग्रामीण जनों का कहना है कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा तथा उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति करना संभव नहीं है वह हर वर्ग के लिए पूजनीय तथा सम्मानित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





