*श्री सांवलिया जी सेठ के एक माह के भंडार एवं भेंटकक्ष से 37 करोड़ रुपए से अधिक की आमद।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

*श्री सांवलिया जी सेठ के एक माह के भंडार एवं भेंटकक्ष से 37 करोड़ रुपए से अधिक की आमद*

Oplus_131072

*साथ ही 102 किलो चांदी व 666 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना भी प्राप्त हुआ*

*भंडार गिनती नो चरणों में संपन्न हुई।*

*मंडफिया।* भगवान श्री सांवलिया जी सेठ मंडफिया के दरबार में 10 सितंबर को खोले गए भंडार की शेष रही राशि की गिनती मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव की उपस्थिति में नवें चरण में संपन्न हुई। मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि सोमवार को संपन्न हुई नवें चरण की गिनती से 11 लाख 89 हजार 117 रुपए की नगद प्राप्ति हुई। इसे पूर्व आठ चरणों में हुई भंडार गिनती से 29 करोड़ 06 लाख 31 हजार 230 रुपए नगद प्राप्त हुए थे। नो चरणों को मिलाकर भंडार से 29 करोड़ 18 लाख 20 हजार 407 रुपए नगद प्राप्त हुए हैं। मंदिर अध्यक्ष वैष्णव ने बताया कि इसके अलावा मंदिर कार्यालय में विभिन्न भक्तों ने विभिन्न स्थानों से ऑनलाइन व मनी ऑर्डर भेज कर एवं स्वयं उपस्थित होकर 07 करोड़ 87 लाख 41 हजार 440 रुपए भेंट स्वरूप जमा किए। अध्यक्ष वैष्णव ने बताया कि भंडार से निकले सोने – चांदी एवं मंदिर कार्यालय में जमा सोने – चांदी का तोल भी किया गया। जिसमें भंडार एवं भेंटकक्ष से 666 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना एवं 102 किलो 415 ग्राम चांदी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। भगवान श्री सांवलिया जी सेठ के एक माह में भंडार एवं भेंटकक्ष से 37 करोड़ 05 लाख 61 हजार 847 रुपए की कुल आमद हुई। भंडार गिनती में मंदिर बोर्ड अध्यक्ष वैष्णव, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह, मंदिर प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी सहित मंदिर के चुनिंदा कर्मचारी एवं बैंक कर्मचारी उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई