पीएम श्री बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने केक बनाना सीखा।

SHARE:

पीएम श्री बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने केक बनाना सीखा।

सादड़ी,पाली।

पीएम श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं ने संस्था प्रधान मधु गोस्वामी के सानिध्य में शीतल सोनी के निर्देशन में केक बनाना सीखा।
व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि शीतल सोनी ने बालिकाओं को वनीला व चाकलेटी केक बनाने की सामग्री बताकर बनाने की रेसिपी बताई तथा आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी तत्पश्चात केक बनाने की सामग्री का उपयोग कर केक बनाया जिसका बालिकाओं ने उपभोग किया।सुशीला सोनी ने भी प्रायोगिक कार्य में सहयोग किया।बालिकाओं की इस संबंध में जिज्ञासाओं का भी शीतल सोनी ने समाधान किया।तत्पश्चात संस्था प्रधान मधु गोस्वामी,उप प्राचार्य कन्हैयालाल व मनीषा ओझा ने विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर शीतल सोनी का बाहुमान किया। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मनीषा सोलंकी,रमेश सिंह,रमेश वछेटा,गजेंद्र सिंह,रेखा भाटी व बीएड प्रशिक्षु जान्हवी उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग ट्रेड संचालित है जिसमें समय समय पर अतिथि विशेषज्ञों को बुलाकर विभिन्न खाद्य सामग्री बनाना सिखाया जाता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई