ऐसीबीईओ माली ने किया जोबा व हुरडो का अरट विद्यालय में किया मिड डे मील का निरीक्षण।
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोबा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुरडो का अरट का मिड डे मील निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पीईईओ गुड़ा जाटान उम्मेद राम पालीवाल ने बताया कि माली ने विद्यालय पहुंच कर एम डीएम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद व कुक कम हेल्पर कमला देवी व शैला कंवर से रसोईघर,गैस कनेक्शन,उपलब्ध खाद्यान्न के रखरखाव,भंडारण व्यवस्था,लेखा संधारण,पन्नाधाय बाल गोपाल योजना अंतर्गत दूध पाउडर व खाद्यान स्टाक की की जानकारी ली तत्पश्चात विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन चखकर भोजन की गुणवत्ता को परखा।माली ने भोजन बनाने व बर्तन धोने के स्थान का भी अवलोकन कर निर्देश दिए।माली ने विद्यार्थियों से भी संवाद कर पन्नाधाय बाल गोपाल योजना अंतर्गत दूध वितरण व एमडीएम को लेकर फीडबैक लिया इस अवसर पर कार्यवाहक संस्था प्रधान ललितेश मेघवाल,मंगतूराम,प्रवीण कुमार तरुणा माधव व जेठूसिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुरडो का अरट पहुंच कर वहां के मिड डे मील का निरीक्षण कर एमडीएम प्रभारी विमलेश मीना व कुक कम हेल्पर ममता देवी से आवश्यक जानकारी लेकर निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान रणछोड़ सिंह भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1से 8के विद्यार्थियों के लिए पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के अंतर्गत दूध व मिड डे मील कार्यक्रम संचालित किया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





