चित्तौडगढ
रिपोर्ट- नरेन्द्र सेठिया
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन।
चित्तौड़गढ़, 28 सितम्बर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं फिटनेस का संदेश देने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत आयोजित 5 किलोमीटर मैराथन को वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ श्री बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन डगला खेड़ा से प्रारंभ होकर धनेत पुलिया होते हुए दक्ष हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई। मैराथन में पुलिसकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित वॉलीबॉल मैच में भी प्रतिभागियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
जिला पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एकता, अनुशासन, फिटनेस एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





