पारोली गांव को रोलाहेड़ा पंचायत में बहाल करने की मांग: मतदान बहिष्कार की चेतावनी।

SHARE:

चित्तौडगढ
रिपोर्ट- नरेन्द्र सेठिया

पारोली गांव को रोलाहेड़ा पंचायत में बहाल करने की मांग: मतदान बहिष्कार की चेतावनी।

चित्तौड़गढ़ पंचायत परिसीमन के दौरान आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद ग्राम पारोली को रोलाहेड़ा में ही बहाल नहीं रखे जाने का विरोध करते हुए ग्रामवासियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और पूर्ण मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी।

सौंपे ज्ञापन में बताया कि गया कि पूर्व में पंचायत परिसीमन के समय ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पारोली को नई पंचायत में शामिल कराने पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी। ग्रामवासियों के अनुसार नई पंचायत ग्राम पारोली से बिलकुल विपरीत दिशा में है। मुख्यालय चित्तौड़गढ़ जाने के लिए ग्रामीणों को पहले उल्टी दिशा में नई पंचायत जाना पड़ता और पूरा चक्कर काट कर वापस आना पड़ता है। इसके बावजूद पारोली को नई पंचायत में शामिल कर लिया गया। अब ग्रामवासियों द्वारा जब तक पारोली गांव को पुरानी पंचायत रोलाहेड़ा में बहाल नहीं किया जाता तब तक आन्दोलन करने और आगामी मतदान का पूर्ण बहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की बताई।

इस दौरान राजूलाल जाट, सत्यनारायण जाट, भेरूलाल जाट, शिवलाल जाट, दिनेश गुर्जर, कैलाश गुर्जर, भेरू गुर्जर, किशन गुर्जर, रामलाल जाट, दिनेश जाट, सुरेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पारोली ग्रामवासी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई