चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

चित्तौड़गढ़,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से विशाल पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्टर चौराहे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी व पद से हटाने की मांग की गई प्रमोद कुमार सिसोदिया के नेतृत्व में जिले के सभी कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय से विशाल पैदल मार्च करते हुए ज्ञानेश कुमार को हटाओ देश बचाओ एवं वोट चोरी को तुरंत प्रभाव से रोको वह कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचे वहां पर जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया जिला सहप्रभारी छोटूराम मीणा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुढा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के भीतर अभूतपुर दरार को उजागर करने करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है खुलासे के रूप में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार पिछले 10 महीना के दौरान दो निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी एवं सुखबीर सिंह संधू ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए एक तरफा निर्णय पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज की इन आपपत्तियों में बार-बार यह मुद्दा उठाया गया की मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रक्रिया जिसमें अधिकृत रूप से नए मतदाताओं को जोड़ना नाम को हटाना तथा निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली का दिल्ली में केंद्रीकृत करना शामिल है के संबंध में दोनों निर्वाचन आयुक्त को अंधेरे में रखा जा रहा है यह खुलासा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रूख को सही साबित करता है जिन्होंने पहले ही इस बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे हैं वोट चोरी अभियान के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई थी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार दश को आगाह करते रहे हैं कि चुनावी तंत्र का इस्तेमाल सत्तारूढ़ भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है अब रिकॉर्ड पर यह सामने आया है कि निर्वाचन आयोग को एक व्यक्ति के नियंत्रण वाली व्यवस्था के रूप में चलाया गया जिसमें राज्य के अधिकारियों को दरकिनार करते हुए व्यापक चुनावी अनियमताओं को अंजाम दिया गया है इस तरह के षड्यंत्र कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस जन इसका पूर्ण जोर विरोध करते हैं एवं ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे एवं उनकी गिरफ्तारी हो वह उनके कार्यकाल में किए गए सभी निर्णय एवं मतदान सूची में किए गए बदलावों की व्यापक और स्वतंत्र समीक्षा कि कांग्रेस जन मांग करते हैंl कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला, जिला उपाध्यक्ष अहसान पठान उपाध्यक्ष, संदीप सोमानी, उत्सव भाणावत, अजय लोट, सुभाष शारदा, गोपाल जाट,महासचिव, धर्मेंद्र मुंद्रडा, शिल्पन शाहू, दिनेश अहीर, रशीद सागर, हीरा लाल गुर्जर, नुसरत खान, बंटी पारक, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, गणपत पूरी, ब्लॉक अध्यक्ष, लाल सिंह जाट, कालूराम भील, परमेश्वर जाट, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, इम्तियाज हुसैन, लक्ष्मण सिंह सांखला, दिनेश शर्मा, विनोद लड्ढा, गोविन्द कोठारी , सुख राज सालवी,विश्व जीत सिंह,नगर अध्यक्ष ललित बैरागी, शंकर बुनकर, पार्षद महेन्द्र सिंह मेड़तिया, वासु लोट, रेहाना हसन, अरुण कंडारा, सचिव नासिर खान, भेरू लाल गुर्जर,चंद्र पाल सिंह, रईस खान,देवी लाल अहीर, शहर कांग्रेस के अनिल सेठी, चक्षु शर्मा,nsui जिला अध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी, गौतम विजय वर्गीय, महिला सेवादल जिला मुख्य संगठन सना खान, मधु गोस्वामी, मागी लाल बैरवा, लक्ष्मी नारायण,व्यास सफ़ीना खान, शंकर प्रजापत, भवानी शंकर लोहार, शकील खान, बगदी राम, पप्पू जाट, रफीक खान, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशन लाल दशोरा, राजकुमार वैष्णव, राजकुमार सिंह, भेरू लाल जाट, नरेंद्र लोहार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खुसरो कमाल, सद्दाम खान, लियाकत मंसूरी, शबीर हुसैन, फारूक नीलगर, उस्मान गनी, कालू सेन,nsui के संजय सेन, पूर्व कायकारी अध्यक्ष संजय राव, विदेश जीनगर, राहुल गवारिया, इमरान, रफीक खान, रवींद्र सिंह राणावत, राजेंद्र खोईवाल, गोटू अली, रोहनी खटीक, भंवर सिंह राणावत, यश खटीक, मुकेश सोलकी, किशन खटीक, शौकीन पूर्बिया, राम रतन गाडरी, राजू खटीक, रतन लाल गाडरी, जगदीश जाट, अमन खान, हीरा लाल गाडरी, विजय गिरी, अफसर खान, गिरवर सिंह, प्रभु मेघवाल, युवराज सिंह चौहान, खुमेंद्र गुर्जर, कपिल मोदी, मोहन लाल जाट, पूजा रेगर, मार्गी लाल धाकर , अभिषेक नलवाया,ममता रावल, कालू लाल शर्मा सोहेब अली योगेन्द्र तेली आदि सैकड़ो कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई