चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
84 दिन की खड़ेश्वरी तपस्या पूर्ण, आज प्राकट्य स्थल पर संत स्नेह मिलन
भक्तों ने निकाली महंत भूतगिरीजी महाराज की शोभायात्रा, सोमवार को भोजन प्रसादी के बाद संत विदाई
भादसोड़ा, चौराहे पर श्री सांवलियाजी प्राकट्य स्थल परिसर स्थित ओम शांति आश्रम में महंत श्री भूतगिरीजी महाराज की 84 दिन से चल रही खड़ेश्वरी तपस्या रविवार को पूर्ण हुई। तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर भक्तों ने महंत भूतगिरीजी महाराज की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा ओम शांति आश्रम से शुरू होकर भादसोड़ा चौराहा, मुख्य बाजार और मीरागंज होते हुए पुनः आश्रम पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने संतों का स्वागत किया।
तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को प्राकट्य स्थल परिसर में संत स्नेह मिलन आयोजित होगा। दो दिवसीय आयोजन में रविवार रात भजन संध्या हुई, जबकि सोमवार को भोजन प्रसादी के बाद संत विदाई समारोह होगा।
अनिल जोशी एवं भक्तों ने बताया कि आयोजन में अष्ट कौशल महंत श्री सत्य चेतनपुरी जी महाराज, स्वामी अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज, महंत श्री दिगंबर खुशाल भारती जी महाराज, महंत श्री दिगंबर राजपूरी जी महाराज, महंत श्री प्रकाश भारती जी महाराज, महंत योगी श्री हरिनाथ जी महाराज, महंत श्री ओमपुरी जी महाराज, महंत श्री गोपालपुरी जी महाराज, महंत योगी श्री मगननाथ जी महाराज एवं महंत श्री चेतनानंद जी महाराज का संत सानिध्य रहेगा।
आयोजन में राजस्थान सहित अन्य राज्यों से संत और श्रद्धालु शामिल होंगे। भादसोड़ा-बागुंड क्षेत्र के कई गांवों के भक्त आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। संत सानिध्य में होने वाले संत स्नेह मिलन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





