सादड़ी में हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन,हिंदी में हस्ताक्षर करने का लिया संकल्प।

SHARE:

सादड़ी में हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन,हिंदी में हस्ताक्षर करने का लिया संकल्प
सादडी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली के सानिध्य में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के तहत स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादडी में संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
संस्था प्रधान मीठालाल बोराणा ने बताया कि माली ने देवीचंद मया चंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादडी में आयोजित संगोष्ठी में हिंदी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए माली ने कहा कि हिंदी के शब्दकोश व साहित्य को समृद्ध व अतुलनीय बताया।माली ने कहा कि हिंदी के महान साहित्यकारों ने हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाया है।उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी में हस्ताक्षर करने,इंडिया की जगह भारत शब्द का उपयोग करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर उपप्राचार्य नरेंद्र कुमार राठौड़,व्याख्याता मोहनलाल जाट,कानाराम सोलंकी ने भी विचार व्यक्त किए।मंच संचालन हेमंत कुमार गर्ग ने किया। बोराणा ने बताया कि पखवाड़े के तहत भाषण,निबंध व चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर शिवपाल सिंह,कमलेश,हिमांशु,गौरव सांदू ,मंगल सिंह भाटी,खुशवंती,निखिल राईका,महेंद्रसिंह चंपावत,सुमन न्यौल,हेमलता कुमारी,जयंती कुमारी व प्रदीप सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 14सितंबर से 28सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment