राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय सेवटो का बेरा, सादड़ी में शुरू हुआ ‘साबुन बैंक

SHARE:

राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय सेवटो का बेरा, सादड़ी में शुरू हुआ ‘साबुन बैंक’
सादडी,पाली
विद्यालयीन
विद्यार्थियों में व्यक्तिगत स्वच्छता एवं हाथ धोने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से FINISH Society व फूलचंद फोजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा विद्यालय प्रबंधन द्वारा नवाचारी पहल के रुप में ‘साबुन बैंक शुरु किया।संस्था प्रधान शांतिलाल कुमावत ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली की प्रेरणा से शुरु की गई इस नवाचारी पहल के तहत स्कूल परिसर में फिनीश सोसाइटी व फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के सहयोग से साबुन बैंक स्थापित किया गया जिससे विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से साबुन उपलब्ध कराया जाएगा।

फिनीश सोसाइटी की टीम के सदस्यों हिम्मत राम व गोविंद कुमार द्वारा विद्यार्थियों को साबुन से हाथ धोने के महत्व एवं हाथ धोने की सही विधि के बारे में जागरूक किया गया। विशेष रूप से भोजन से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।कुमावत ने बताया कि
साबुन बैंक के संचालन में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, सहभागिता और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर कालूराम,भावेश कुमार,कसनाराम व कृष्णकांत उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि फिनीश सोसाइटी का उद्देश्य स्कूलों में स्वच्छता के बेहतर वातावरण का निर्माण करना तथा बच्चों को “साबुन से हाथ धोएं, स्वस्थ रहें” के संदेश से जोड़ना है। यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई