ग्रामीण चिकित्सा सेवा में दिनेश शर्मा ने बढ़ाया भादसोड़ा का मान।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

ग्रामीण चिकित्सा सेवा में दिनेश शर्मा ने बढ़ाया भादसोड़ा का मान।

जिला स्तर पर सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों ने दी बधाई, आयुर्वेद के जरिए सेवा को बताया प्रेरणादायी
भादसोड़ा | राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भादसोड़ा में कार्यरत कम्पाउंडर दिनेश शर्मा को ग्रामीण चिकित्सा के क्षेत्र में निष्ठा, समर्पित सेवा-भाव एवं रोगियों के प्रति आत्मीय व्यवहार के लिए जिला स्तर, चित्तौड़गढ़ में सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।
ग्रामीण अंचल में सीमित संसाधनों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में शर्मा की भूमिका की सराहना की गई। उनके सेवा-भाव और रोगियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को इस उपलब्धि का आधार बताया गया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति निरंतर समर्पण से उन्होंने न केवल मरीजों का विश्वास अर्जित किया, बल्कि भादसोड़ा का नाम भी जिला स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने दिनेश शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शर्मा इसी समर्पण के साथ ग्रामीण क्षेत्र में आयुर्वेद और स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाते रहें और सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment