चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
आयुर्वेद दिवस पर भदसोड़ा के डॉ. वीरेन्द्र सिंह हाड़ा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जयपुर में सम्मान।
भादसोड़ा। 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह-2026 में भदसोड़ा के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह हाड़ा को उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “राज्यस्तरीय धन्वन्तरि पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। राज्य सरकार के आयुर्वेद विभाग की ओर से 23 सितंबर को जयपुर में आयोजित समारोह में उन्हें चिकित्सक संवर्ग के तहत सम्मान प्रदान किया गया। प्रदेशभर से चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
समारोह में चित्तौड़गढ़ के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भदसोड़ा के डॉ. वीरेन्द्र सिंह हाड़ा (चिकित्सक संवर्ग) सहित श्री मनसुख पटेल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग बांसवाड़ा (मंत्रालयिक संवर्ग), डॉ. विनोद सैनी, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी राजकीय आयुर्वेद औषधालय कांकरोली, राजसमंद (श्रेष्ठ चिकित्सा/औषध संवर्ग) तथा श्री राकेश कुमार कनौजिया, परिचारक, राजकीय आयुर्वेद औषधालय सतखण्डा, चित्तौड़गढ़ (परिचारक संवर्ग) को सम्मानित किया गया।
इन सभी का चयन आयुर्वेद क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए किया गया था। सम्मान मिलने पर विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने बधाई दी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





