सड़क हादसे में काना गाँव का युवक गंभीर घायल।
घाणेराव,पाली
बिग ब्रेकिंग न्यूज
काना पीर दरगाह के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में चंपालाल सोलंकी पुत्र भूराराम सोलंकी, निवासी काना घायल हो गए। हादसे में उनके सिर पर अधिक चोट लगने के कारण उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देसूरी से पाली रेफर कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही सरपंच संघ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा के निजी सचिव नरेंद्र मेवाड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घायल चंपालाल सोलंकी को देसूरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
सिर पर ज्यादा चोट होने के कारण चिकित्सकों ने आगे के उपचार के लिए उन्हें पाली रेफर किया।
नरेंद्र मेवाड़ा द्वारा समय पर घायल को अस्पताल पहुंचाने पर स्थानीय लोगों ने उनके सहयोग की सराहना की
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





