राजस्थान पंचायती राज माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन सादड़ी में ,तैयारियों को दिया अंतिम रुप
देसूरी,पाली17 सितंबर।
राजस्थान पंचायती राज माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन वीर तेजाजी छात्रावास सादड़ी में आज से होगा।इसकी तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।
सम्मेलन के संयोजक शिवपाल सिंह चारण ने बताया कि सम्मेलन में जिले के सभी ब्लाकों से सैकड़ों शिक्षक भाग लेंगे।सम्मेलन में शिक्षा शैक्षिक उन्नयन ,शैक्षिक नवाचार व शिक्षक हित के मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश सलाहाकार बजरंगसिंह देवड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौरड़िया व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह झूपेलाव करेंगे।अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री गजेंद्र देवड़ा करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को ब्लाक अध्यक्ष लालाराम जाट,उपाध्यक्ष विजय सोनी,सभाध्यक्ष शिवराम राईका ,सह संयोजक भंवरलाल जाट व विक्रम सिंह चंपावत ने अंतिम रुप दिया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पंचायतीराज माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षा व शिक्षक हित में कार्य करने वाला शिक्षक संघ है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





