देसूरी के विद्यालयों में हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन।

SHARE:

देसूरी के विद्यालयों में हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन।

देसूरी,पाली,17 सितंबर।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली के सानिध्य में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश ने बताया कि माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयनं 2 व 3में आयोजित संगोष्ठी में हिंदी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी में
भारतीय ज्ञान परंपरा भी निहित है।हिंदी के महान साहित्यकारों ने हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाया है।उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी में हस्ताक्षर करने ,इंडिया की जगह भारत का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर बालिका विद्यालय में निर्मला पुरी,डा राजश्री शर्मा व किरण,नं2में विभा चौहान व जीतु भाटी व नं3में चंपालाल, बबीता,अर्जुन व के निर्देशन में भाषण ,निबंध व चार्ट निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान गजेंद्र सिंह,संजुलता व रुमाली बाई मीणा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 14सितंबर से 28सितंबर तक हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment