देसूरी ब्लाक के घाणेराव में मिशन मानस के तहत शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर कार्यशाला आयोजित

SHARE:

देसूरी ब्लाक में मिशन मानस के तहत शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर कार्यशाला आयोजित

घाणेराव,पाली।

देसूरी ब्लाक में मिशन मानस के तहत शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी लालाराम प्रजापत,अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली व नारायण लाल हिंगड़ के सानिध्य में निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें कक्षा 10व 12को पढ़ाने वाले विषय विशेषज्ञों का आमुखीकरण किया गया।
प्रधानाचार्य गुड़ा जाटान उम्मेद राम पालीवाल ने बताया कि सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस कार्यशाला में ऐसीबीईओ द्वितीय नारायण लाल हिंगड़ ने मिशन मानस की जानकारी दी।ऐसीबीईओ प्रथम विजयसिंह माली ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु ब्लाक की योजना रखी तथा बोर्ड कक्षाओं के लिए नमूने के प्रश्नपत्र व प्रश्नबैंक तैयार करने को लेकर चर्चा की।माली ने परख टेक्सोनोमी पर आधारित संतुलित प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए प्रश्नपत्र निर्माण के आधारभूत सिद्धांतों,मूल्यांकन की अवधारणा,ब्ल्यू प्रिंट,प्रश्नपत्र निर्माण का आधार,रुब्रिक्स, करणीय व अकरणीय की जानकारी दी।संभागियों ने ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार करने का अभ्यास किया।मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी लाला राम प्रजापत ने मिशन मानस के बारे में फीडबैक लिया तथा शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।प्रजापत ने मिशन मानस को लेकर संभागियो की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यशाला का संचालन जैलेश चौधरी ने किया।इस कार्यशाला में शंकरलाल माली, कन्हैया लाल,मोहनलाल जाट,लक्ष्मण सिंह सोलंकी,हेमंत कुमार गर्ग सहित देसूरी ब्लाक के कक्षा 10व 12के विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया।मुख्तियार खान शेख ,नारायण लाल व रणजीत सिंह ने कार्यशाला की व्यवस्थाएं संभाली।
उल्लेखनीय है कि मिशन मानस जिला कलेक्टर पाली का अभिनव नवाचार है जो पाली जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में चलाया जा रहा है इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment