हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।

SHARE:

हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।

स्थानीय एस.पी.यू. (पीजी) महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष में साहित्य परिषद व हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शीर्षक “भारत देश की एकता में हिंदी भाषा का सहयोग” रहा। महाविद्यालय के कला, विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नियमित विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गौतम शर्मा ने भारत की आज़ादी और हिंदी के मातृभाषा रूप की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरविंद सिंह ने हिंदी दिवस को मनाने के कारणों पर प्रकाश डाला। सहायक आचार्य डॉ मगन सोलंकी ने संविधान, आधुनिक राजनीति में हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखें । प्रतियोगिता के अंत में सह प्रभारी डॉ चेनाराम ने हिंदी भाषा के विश्वव्यापी रूप को बताते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment