गोडवाड़ क्षेत्र में गणपति महोत्सव की धूम,पंडाल सजने के साथ ही प्रतिमाओं की हुई स्थापना।

SHARE:

गोडवाड़ क्षेत्र में गणेश चतुर्थी महा उत्सव का हुआ आग़ाज़।

फालना,देसूरी,घाणेराव,पाली

गणेश महोत्सव नेहरू कॉलोनी के राजा फालना के तत्वाधान में आज गणेश चतुर्थी महा उत्सव का आगाज गणेश जी प्रतिमा का विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया एवं इस अवसर पर महाआरती का कार्यक्रम भी हुआ इस अवसर पर गजानन जी के जयकारों से वातावरण को धर्म मय बना दिया एवं उपस्थित लोगो को प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी हुआ एवं संध्या मैं भी आरती का कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित हुआ इस अवसर पर पुखराज जी शर्मा रणजीत सिंह देवडा,राजीव वशिष्ठ,अमित मेहता,गोकुलेन्द्र त्रिवेदी,राजेश शर्मा,कैलास शर्मा,मनोहर मालवीय,जसवंत सिंह एवं समस्त नेहरू कॉलोनी के लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसी प्रकार देसूरी,घाणेराव,फालना,सादड़ी, सहित पूरे गोडवाड़ क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों व अपने अपने घरों व प्रतिष्ठा में गणपति की स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment