ऐसीबीईओ माली ने गुड़ा सुथारान,जोबा व हुरडो का अरट विद्यालयो का शाला संबलन कर दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने गुड़ा सुथारान,जोबा व हुरडो का अरट विद्यालयो का शाला संबलन कर दिए
आवश्यक निर्देश

सादड़ी 11सितंबर।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा सुथारान,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोबा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुरडो का अरट, गुड़ा जाटान का शाला संबलन कर निर्देश दिए। गुड़ा जाटान पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी उम्मेद पालीवाल ने बताया कि माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा सुथारान पहुंच कर प्रार्थना सभा में उपस्थित रहकर मिशन मानस की गतिविधियों का अवलोकन कर सराहा तत्पश्चात संस्था प्रधान बद्रीलाल गहलोत व प्रभारी रेशमा मौर्य से इंस्पायर अवार्ड आवेदन ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की व आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर पुखराज दादालिया,योगिता गुर्जर व मुकेशी मीणा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोबा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुरडो का अरट गुड़ा जाटान पहुंचकर संस्था प्रधान धन्नाराम मोबारशा व रणछोड़ सिंह राजपुरोहित व प्रभारी जेठूसिंह से अभिलेखो व कक्षा शिक्षण का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली तथा संबलन प्रदान किया।माली ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें दिनचर्या बनाकर नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।माली ने जोबा में आगामी 14-15सितंबर को आयोज्य 11वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का भी जायजा लिया।इस दौरान एस एम सी अध्यक्ष मीठा लाल भी उपस्थित रहे।माली ने हुरडा वाला अरट के दोनों शिक्षकों द्वारा स्वयं भामाशाह बनकर विद्यालय विकास में योगदान को सराहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचकर शैक्षिक सहशैक्षणिक व भोतिक स्थिति का अवलोकन कर शाला संबलन एप द्वारा संबलन करते है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment